UTTARAKHAND UNLOCK UPDATE:  आज से प्रदेश में खुले धार्मिक स्थल… नियमों के साथ होगी पूजा-अर्चना

June 8, 2020 | samvaad365

देहरादून: सोमवार को प्रदेश में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया। कोरोना संकट में लगभग ढाई महीने रहे लॉकडाउन के बाद आज देश भर में कई जगहों पर धार्मिक स्थलों को खोला गया है। वहीं देवभूमि उत्तराखंड में हरिद्वार और ऋषिकेश समेत अन्य शहरों में स्थित मंदिरों को भी खोल दिया गया। इन धार्मिक स्थलों को नियमों की तर्ज पर खोला गया है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं हरिद्वार में हरकी पैड़ी के अलावा चंडी देवी, माया देवी, मंसा देवी,  बिल्केश्वर महादेव, दक्षेश्वर महादेव आदि मंदिरों को सैनिटाइज करने के बाद ही खोला गया। मंदिरों में बिना मास्क के आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं पूजा के समय में हर व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। बता दें कि उत्तराखंड में देहरादून नगर निगम क्षेत्र और विभिन्न जिलों में सभी कंटेनमेंट जोन में धार्मिक स्थल खोले जाने की अनुमति अभी नहीं है। वहीं सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर छोड़ दिया है। बोर्ड संबंधित जिला प्रशासन और हक-हकूकधारियों से बातचीत करने के बाद नियमों के साथ चारधाम यात्रा को खोलने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। प्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1358 तक पहुंच गया है। वहीं 530 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। राहत भरी बात ये है कि प्रदेश में जहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है वहीं मरीजों के रिकवरी रेट में भी खासा इजाफा देखा जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: कोरोना वायरस के चलते मुंडनेश्वर महादेव मेला हुआ स्थगित

संवाद365/काजल

50621

You may also like