उत्तराखंड में 12 घंटे में मौसम लेगा करवट, आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

April 7, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे पारे पर एक बार फिर विराम लगने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 12 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं। बता दें कि शनिवार से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा था जिसके बाद मौसम विभाग ने खुद 12 घंटों के अंदर मौसम में होने वाले बदलाव की पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। हालांकि ओलावृष्टि और तेज आंधी के चलते लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ अंधड़ चल सकती है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश के 7 जिलों देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 अप्रैल से मौसम साफ बना रहेगा जिसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 12 अप्रैल से एक बार फिर आसमान में बादल छाने के आसार हैं। बता दें कि लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने में खासा परेशानी महसूस कर रहे थे। हालांकि शनिवार से आसमान में छाए बादल से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।

संवाद365 / पुष्पा पुण्डीर

36654

You may also like