उत्तराखंड की सिद्धि फेमिना मिस इंडिया 2019 में जलवा बिखेरने को तैयार

May 26, 2019 | samvaad365

देश या अपने राज्य के लिए कुछ अलग कर गुजरने की ख्वाहिश हर किसी में होती है लेकिन कुछ हटकर कर दिखाने का जज्बा बहुत कम लोगों में होता है। उत्तराखंड राज्य के युवाओं में ये जज्बा बेहद शुमार है यहां हर कोई अपने राज्य के प्रति समर्पित रहा है। इसी दिशा में पहाड़ की एक बेटी फेमिना मिस इंडिया में पहाड़ो का राज्य यानि कि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इस पहाड़ी गर्ल का नाम है सिद्धि गुप्ता, सिद्धि हमेशा से अपने राज्य के लिए कुछ अलग करना चाहती थी, इतना ही नहीं वह फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड भी रह चुकी है। सिद्धि शुरू से ही बेहद टैलेंटेड है और इसमें कोई दो राय नहीं कि वो खूबसूरत भी है। सिद्धि 23 साल की है उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से की तो वहीं आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने हरियाणा को चुना। सिद्धि का परिवार उनके फेमिना मिस इंडिया बनने के सपने को पूरा करने में हमेशा उनके साथ है। सिद्धि की माता पौड़ी गढ़वाल के एक छोटे से गांव से हैं तो वहीं उनके पिता दिल्ली में रहते हैं, इसके बावजूद सिद्धि आज भी पहाड़ों से जुड़ी हुई हैं। वो बचपन से ही मेहनती व्यक्तित्व की रही हैं इसलिए मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत भी की है।

सिद्धी शुरू से ही मॉडलिंग की दुनिया में जाना चाहती थी। वो कहती हैं कि मैं शुरू से ही मॉडल बनना चाहती थी, लेकिन सपने पूरे करने के साथ ही परिवार के विरोध का डर भी था। शुरू में परिवार को समझाने के लिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा, पर जब मैंने मिस इंडिया उत्तराखंड का खिताब जीता तब उन्हें मेरी क्षमताओं पर विश्वास हो गया। सिद्धि फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ-2019 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीत चुकी हैं, इसके साथ ही वो मिस इंडिया कंपटीशन के लिए क्वालीफाई भी कर गई हैं। अब मिस इंडिया के खिताब के लिए हर स्टेट से चुनी गई सुंदरियों के साथ सिद्धि का मुकाबला होना है। बहरहाल संवाद365 सिद्धि को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है।

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई: रेडियो लिस्नर्स को तोहफा… अब ‘रेडियो अड्डा’ पर सुनाई देंगे ‘रिकॉर्ड लेबल फ़ंकार म्यूज़िक इंडिया लिमिटेड’ के गाने

यह खबर भी पढ़ें-बद्रीनाथ धाम पहुंचे देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी, इसलिए किए 2 करोड़ रुपए दान…

संवाद365/काजल

37849

You may also like