उत्तरकाशी : खरसाली से यमुनोत्री रोपवे में वनभूमि के अड़चन हुई दूर, वन मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण करने के दिए आदेश

December 22, 2022 | samvaad365

उत्तरकाशी जिले में खरसाली से यमुनोत्री रोपवे की राह में वन भूमि की अड़चन दूर हो गई है। रोपवे के लिए वन मंत्रालय ने 3.838 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण करने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) पर रोपवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे प्रस्तावित है। इस रोपवे की कुल दूरी 3.5 किलोमीटर होगी। वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने खरसाली गांव यमुनोत्री रोपवे का शिलान्यास किया था, लेकिन वन भूमि की मंजूरी न मिलने के कारण रोपवे निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया है।

रोपवे के लिए खरसाली गांव में स्थानीय लोगों की जमीन की अधिग्रहण किया गया था। 2021 में पर्यटन विभाग ने रोपवे निर्माण के लिए एक फर्म के साथ एमओयू करने की कवायद शुरू की थी, लेकिन यात्रियों की कम संख्या का हवाला देकर फर्म रोपवे का निर्माण करने के लिए तैयार नहीं हुई थी। कई सालों चल रही कवायद के बाद वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने से रोपवे की राह खुल गई है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने ‘उत्तराखण्ड पुलिस मंथन- चुनौतियाँ एवं समाधान’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

84226

You may also like