उत्तरकाशी: भारी हिमस्खलन से अवरुद्ध हुई गंगा भागीरथी की धारा

March 31, 2019 | samvaad365

उत्तरकाशी हर्षिल वैली में भारी हिमस्खलन होने से गंगा भागीरथी की एक धारा का प्रवाह कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। हालांकि पानी से बर्फ कटने पर अब नदी का प्रवाह सामान्य हो गया है, लेकिन तापमान में इजाफा होने से इस हिमाच्छादित क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस बार सर्दियों में गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में हुई भीषण बर्फबारी के चलते गंगोत्री धाम समेत हर्षिल वैली पूरी तरह हिमाच्छादित है। अब तापमान बढ़ने पर इस क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुखबा और जांगला के बीच व्यू प्वाइंट के सामने वाले हिस्से में करीब छह सौ मीटर ऊंचाई से हुआ हिमस्खलन गंगा भागीरथी तक जा पहुंचा। गंगोत्री की ओर से लौट रहे पर्यटक इस हिमस्खलन के साक्षी बने। पर्यटक दल में शामिल वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप के संचालक तिलक सोनी ने बताया कि एवलांच बर्फ की नदी की शक्ल में नीचे आया और इसने कुछ देर के लिए गंगा भागीरथी के प्रवाह को एक छोर पर अवरुद्ध कर दिया, जिससे यहां कुछ मिनटों पर गंगा भागीरथी का पानी ठहर गया। हालांकि कुछ देर में पानी ने बर्फ को काटकर अपना रास्ता बना लिया और नदी का प्रवाह सामान्य हो गया।

यह खबर भी पढ़ें-जवान तूझे सलाम: दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी पांच लोगों को जिंदगी दे गया सेना का जवान

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग: नशे की हालत में मिला स्कूल का प्रधानाध्यापक, जानें पूरा मामला…

उत्तरकाशी/ब्यूरो रिपोर्ट

36457

You may also like