जल्द भरे जाएंगे खाली पद- बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल

August 28, 2022 | samvaad365

नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेश में कार्यकारिणी को लेकर कहा कि कुछ जगहों पर बदलाव किया जा सकता है लेकिन कई जनपदों पर जो महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं उनके काम का सम्मान करते हुए उन को यथावत रखा जा सकता है लेकिन जल्द ही खाली पदों को भी भरा जाएगा.

आपको बता दें कि प्रदेश में कार्यकारिणी गठन के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष के लिए आशा नौटियाल को नामित किया गया इस दौरान आशा नौटियाल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना बहुत जरूरी है क्योंकि आज भी महिलाएं समाज के कई चीजों से वंचित हैं इसलिए महिलाओं को आरक्षण होना बेहद जरूरी है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोड़ना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना, यही नहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव के मद्देनजर महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे और देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से देश की सत्ता नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपेगी.

(संवाद 365, संदीप रावत)

ये भी पढ़ें : Noida Twin Tower: धूल के साए में घिरा नोएडा, धवस्त हुई इमारत

80603

You may also like