VIDEO : महिला से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया पुलिसकर्मी, स्थानीय लोगों ने घेरा

November 25, 2022 | samvaad365

कनालीछीना महोत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा मेले में ड्यूटी करते हुए एक पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में एक व्यापारी महिला से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पुलिसकर्मी शराब के नशे में भी चूर था। पुलिस प्रशासन की इस हरकत को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में खासा रोष है, उन्होंने नशे में चूर पुलिसकर्मी का मेडिकल कराने की मांग की। मामला बीते दिन रात का है जहां एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में दुकानदार महिला के साथ छेड़छाड़ करने का गम्भीर आरोप भी स्थानीय लोगों के द्वारा लगाया है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों, टेक्सी चालको व क्षेत्र के लोगों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वो मित्र पुलिस की छवि पर दाग लगाता है। साथ ही उन्होंने कहा थानाध्यक्ष कनालीछीना जावेद हसन ऐसा क्रूर व्यवहार स्थानीय लोगो व व्यवसायियों के साथ कर रहें हैं जिस से डर का माहौल हैं। साथ ही वह बिना गाली गलौच व अभद्र भाषा के किसी से भी बात नही करते। स्थानीय जन प्रतिनिधियों को पुलिस के रौब व अन्य पुलिस धाराओ से डरा कर शांत कर दिया जाता है। आम जन मानस की समस्याओ की सुध लेने वाला कोई नही है। स्थानीय समस्त जनप्रतिनिधि शायद डरे हुए हैं। परंतु पुलिस प्रशाशन का यह रवैया नही बदला तो सभी क्षेत्रीय लोग थाने के बाहर बैठ कर इन सभी भ्रष्ट लोगो के खिलाफ आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।

देखें वीडियो :

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Dehradun : चार माह से लापता बेटे के लिए धरने पर बैठे माँ-बाप, पुलिस ने जबरन उठाया

 

 

83487

You may also like