दून के विजय प्रताप सिंह ने अफ्रीका की सबसे ऊंची छोटी पर फहराया तिरंगा

January 21, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के युवा देश  ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना नाम  रोशन कर रहे है. एक ऐसे ही युवा  है विजय प्रताप सिह . देहरादून के विजय प्रताप सिंह ने अपने साहसिक सफर के तहत एक और मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे उंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। इतना ही नहीं अपने इस सफर के दौरान उन्होंने नॉर्थर्न सर्किट रूट पर किलिमंजारो के बेस कीबो हट तक साइकिल चलाकर दुनिया को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का भी सन्देश दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले विजय प्रताप सिंह देहरादून से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा के जरिये कई सामाजिक मुद्दों को उठा चुके हैं। साथ ही उन्होंने इससे पहले कई सफल पर्वतारोहण अभियान भी किये हैं।

विजय प्रताप सिंह की स्कूलिंग और उच्च शिक्षा देहरादून में हुई है। इसके बाद उन्होंने तमाम उन क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया जो एक सफल व्यवसाय के लिए जरुरी होते हैं। वर्तमान में विजय एक एडवेंचर कंपनी “एडवेंथ्रिल“ के माध्यम से युवाओं को एडवेंचर के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही वो खुद इस क्षेत्र में नये आयाम हासिल कर युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

विजय प्रताप सिंह का अलगा लक्ष्य है एवरेस्ट। जी हां साल २०२४ मे विजय दुनिया की सबसे चोटी माउंट एवरेस्ट के अभियान पर निकल रहे हैं। एवरेस्ट अभियान के माध्यम से वो आटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए एक स्कूल का निर्माण करने वाले हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दिया डिप्लोमा आंदोलनकारियों को समर्थन

85013

You may also like