उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

February 6, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है.  प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। कुछ दिन लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पांच जिलों में खासतौर पर अगले 24 घंटे में बारिश की संभालना है।

तीन-चार दिन की राहत के बाद राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना है।

संवाद 365,परी रमोला

यह भी पढ़ें : Basantotsav 2023: राजभवन में तीन मार्च से दिखेगा फूलों का संसार

85421

You may also like