फूलों की घाटी में स्वागत है आपका, ये है खासियत…

April 23, 2019 | samvaad365

देश विदेश के पर्यटकों के लिए 1 जून को हिमालय की गोद में बसी फूलों की घाटी खुल जाएगी, जिससे पर्यटक फूलों की घाटी को नजदीक से निहार सकते हैं। हिमालय की गोद में बसी अद्भुत फूलों के संसार को सभी फूलों की घाटी के नाम से जानते हैं, हालांकि इस बार भारी बर्फबारी के चलते घांघरिया से फूलों की घाटी तक 3 किलोमीटर का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। जिसके निरीक्षण की रिपोर्ट एसडीओ टीएम साईं को सौंप दी गई है।

अधिकारियों की मानें तो इस साल हिमालय में काफी बर्फबारी हुई है जिसके चलते पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, कई जगहों पर पुस्त धंस गए है। फूलों की घाटी में एक किलोमीटर रास्ता करीब चार मीटर तक ध्वस्त पड़ा हुआ है। जबकि प्रशासन द्वारा जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर दिया जाएगा। 15 मार्च तक ये पैदल मार्ग पर आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा। जिसके बाद 1 जून से पर्यटक फूलों की घाटी जा सकते हैं।

आपको बता दे की की रंग बिरंगे फूलों के साथ ही जोशीमठ का ये क्षेत्र जैव विविधता के लिए  मशहूर है। दुनिया में फूलों की घाटी एक मात्र ऐसी घाटी है, जहाँ 300 से अधिक फूलों की प्रजातियां पायी जाती है। साथ ही नवम्बर से मई महीने में घाटी बर्फ की चादर से ढकी रहती है। कहा जाता है कि कई बार घाटी में अप्सराएँ भी रहती हैं, जिस कारण लोग घाटी को परियों या सपनों की नगरी भी कहते हैं। इस मनमोहक खूबसूरती को देखने के लिए सालाना यहाँ हजारों पर्यटक आते है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को देश विदेश के लिए खोल दी जाएगी, जिसके बाद सभी पर्यटक इस खूबसूरत घाटी का दीदार कर सकते हैं। तो अब देर ना करें फूलों का रंग- बिरंगा संसार आपका इंतजार कर रहा है। बैग पैक करें और फूलों की घाटी में आपका स्वागत है।

यह खबर भी पढ़ें-तो इसलिए देहरादून को झेलनी पड़ेगी बिजली की मार… 

यह खबर भी पढ़ें-चारधाम यात्रियों को भारी बर्फबारी से आ सकती है मुश्किलें, ये है प्रशासन की तैयारी…

संवाद 365/कुलदीप

37030

You may also like