बागेश्वर में जंगली सुअर का हमला, ग्रामीणों की हालत गंभीर

January 2, 2019 | samvaad365

बागेश्वर के दुगनाकुरी पट्टी में जंगली सुअर ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों को 108 सेवा से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बागेश्वर में दुगनाकुरी पट्टी के पचार गांव में जंगली सुअर ने दिन दहाड़े दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जंगल में हुये इस हमले से महिला और एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणेां के मुताबिक पचार के मोहाली गांव निवासी 18 साल का जीवन राठौर मवेशियों को चराने जंगल में गया था। तभी अचानक एक जंगली सुअर ने पीछे से हमला कर दिया। हमले में सुअर ने उसके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में नाखूनों से घायल कर दिया। वहीं इसी गांव के समीप पचार गांव में भी जंगली सुअर ने 45 साल की खष्टी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के पति ने बताया कि सुअर ने उनकी पत्नी के पैर और सिर से मांस का बड़ा हिस्सा काट दिया। इस हमले के बाद वह बेहोश हो गयी। रीमा स्वास्थ्य केन्द्र में 108 की मदद से दोनों को बागेश्वर जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल किशोर की हालत ठीक है लेकिन महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा में लगे तहसील व बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जमकर किया हंगामा

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा में एक सूत्रीय मांगों को लेकर 108 सेवा के कर्मियों का सामूहिक अवकाश

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

29107

You may also like