उत्तरकाशी- पुरोला विधानसभा के मोरी ब्लॉक के फीताड़ी गांव में भूस्खलन के चलते मलबे में दबी महिलाएं

June 22, 2022 | samvaad365

पुरोला के फीताड़ी गांव में अचानक भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि घायलों को आनन-फानन में हेली सेवा से ऋषिकेश एम्स अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

पूरे मामले में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री से फोन पर हेली सेवा की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल घटना की गंभीरता को समझते हुए हेली सेवा को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

जिससे घायलों को हेली सेवा के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

हालांकि रेस्क्यू के दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोगों का उपचार ऋषिकेश एम्स अस्पताल में चल रहा है।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने घटना की गंभीरता और हेली सेवा की सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया।

संवाद 365, दिनेश कुमार

यह भी पढ़ें- थराली – सोलघाटी पहुंचे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

77496

You may also like