योग शिक्षक विजय प्रकाश ने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार कर बनाया रिकॉर्ड

September 9, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के योग शिक्षक विजय प्रकाश ने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया है । विजय प्रकाश जोशी ने बताया कि यह रिकॉर्ड पहले एक मिनट में 17 बार सूर्य नमस्कार करने का था। नया रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने लगातार तीन महीनों तक रोज चार घंटे अभ्यास किया और एक मिनट में सबसे तेज 21 बार सूर्य नमस्कार करने का कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे। अब उन्होंने लिम्का बुक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है। विजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। बता दे की उनके छात्रों ने भी बीते 30 अगस्त को एडवांस योगा में 11 नए विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विजय पिथौरागढ़ के जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों को निशुल्क योग के गुर सिखाते हैं।

 सूर्य नमस्कार के फायदे 

शरीर ऐक्टिव रहता है बल्कि मन भी पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है।

इम्यून सिस्टम और हॉर्मोनल सिस्टम को बैलेंस करता है।

शरीर को ऊर्जा मिलती है ।

मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें- यंग उत्तराखण्ड की पहल, सुर-सरताज नरेंद्र सिंह नेगी को मिले पदमश्री सम्मान

 

 

66016

You may also like