जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त हो धनोल्टी

June 4, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: पर्यटन नगरी धनोल्टी को प्लास्टिक से मुक्त रखने  और प्लास्टिक से होने वाली हानि से जुड़ी जानकारी देने के लिए वनविभाग जायका संस्था के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में धनोल्टी के व्यापारी  जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त धनोल्टी की प्रेरणा को लेकर प्लास्टिक की पन्निया व अन्य प्लास्टिक के सामान पर रोक लगाने को कहा गया।

धनोल्टी देश और विदेश के शैलानियो के घुमने का वह स्थान है जहां साल भर में हजारों की तादाद में पर्यटक धनोल्टी की सुरम्यवादियों का लुत्फ उठाते हैं यहां की प्राकृतिक सौन्दर्यता मन को छू लेती है। यहां पर्यावरण स्वच्छ रहे इसलिए प्लास्टिक से धनोल्टी को बचाना होगा। वन विभाग के साथ साथ जायका संस्था भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त धनोल्टी के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डी एफ ओ मसूरी कहकशा नसीम, एस डी ओ वन विभाग नीरज कुमार शर्मा, वन रेन्ज अधिकारी मनमोहन विष्ट, इको समिती के सचिव तपेन्द्र बेलवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रघुवीर रमोला, देवेन्द्र बेलवाल, कुलदीप नेगी, दीपक उपाध्याय आदि लोग मौजुद थे।

यह खबर भी पढ़ें-एक साल में 12 लाख मौतों की वजह बना वायु प्रदूषण

यह खबर भी पढ़ें-जीतने के बाद मां शीतला के दर्शन करने पहुंचे कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर

संवाद365/सुनील सजवाण

38108

You may also like