Heatwave Alert:भीषण गर्मी से जनता का बुरा हाल, रेड जोन बने देश के 11 राज्य…हीटवेव से बचने के लिए करें ये उपाय

April 20, 2024 | samvaad365

अप्रैल का महीना आते ही देशभर में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। महीने  के तीसरे हफ्ते में सूरज आग उबल रहा है। भीषण गर्मी के कारण देश के 11 राज्य लू (Heatwave) की चपेट में आ चुके है। शुक्रवार को इन 11 राज्यों के 17 शहरों का तापमान दोपहर के समय 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध प्रदेश के रायलसीमा, तेंलगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के 19 शहरों का क्या हाल?

मध्य प्रदेश के 19 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। राजधानी भोपाल में दोपहर का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है।

इन शहरों में जारी रहेगी लू का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों के बीच जारी रहेगी। पश्चिमत्तोर के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले एक से दो दिन के अंदर तापमान 40 डिग्री का पार पहुंच जाएगा। 20 और 21 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल में और ओडिशा में लू का दौर जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

लू से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है, जिसे आप जरूर फॉलो करें।

  • पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।
  • गर्मी से बचने के लिए सांस लेने योग्य, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • बाहर निकलते समय धूप का चश्मा, छाता या टोपी और उसके उपयुक्त जूते पहनकर रखें।
  • अधिक प्रोटीन वाले भोजन से दूर रहें और बासी भोजन का सेवन करने से बचें।
  • शराब, चाय, कॉफी और सोडा जैसे पेय प्रदार्थों को पीने से बचें

 

 

98131

You may also like