एक पत्नी के लिए आपस में भिड़े दो पति…फिर सामने आया ये सच

July 29, 2023 | samvaad365

आप सभी ने वो कहावत तो सुनी ही होगी एक अनार सौ बीमार। ऐसा ही कुछ मामला ऋषिकेश से सामने आया है। जहां दो शख्स एक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर सड़क पर ही भिड़ने गए। एक शख्स ने महिला को अपनी पत्नी बताया तो दूसरे शख्स ने कह दिया कि ‘ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है’। जब तस्वीरों का मिलान किया तो दोनों की पत्नी एक ही निकली।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब स्कूलों में पड़ेगी मॉनसून की छुट्टियां

दरअसल, ऋषिकेश तहसील परिसर के पास दो शख्स आपस में एक ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उलझते नजर आए। दोनों शख्स फोटो में दिखाई दे रही महिला के अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे थे। अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से उसकी शादी हुई है। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसा कर शादी कर ली है। जिसके बाद वो उसके दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा। इत्तेफाक से उसकी मुलाकात अपनी पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई। अमित ने बताया कि मुजफ्फरनगर कोर्ट में उसके और महिला के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है।

यह भी पढ़ें- MAHARASHTRA: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें, 6 लोगों की मौत, 25 घायल

उधर, महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे पति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है। यह बात छुपा कर उसके साथ धोखा किया गया है। जब पूरा भेद खुला तो दोनों शख्स ने आरोप लगाया कि महिला एक लुटेरी दुल्हन है।  उसका परिवार भी युवकों को झांसे में लेकर महिला की शादी कराता है।

यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

दोनों ही शख्स ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन पर अलग-अलग तरीके से आरोप लगाकर मुकदमा भी दर्ज करा दिया। ऐसे में उनके सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। दोनों शख्स ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन का नाम दे दिया है। उनका कहना है कि वो कानूनी तरीके से अपनी पत्नी पर कार्रवाई कर न्याय की मांग करेंगे।

90418

You may also like