मेयर के आरक्षण में किया जाएगा बदलाव,ओबीसी के साथ ही महिलाओं के लिए भी आरक्षित की जायेगीं 33% सीटें

May 7, 2024 | samvaad365

राज्य के नगर निगमों में इस बार मेयर पद के आरक्षण में बदलाव होगा। कहीं महिला सीट पुरुषों के पास जाएगी, तो कहीं पुरुष सीट इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। सूबे में पहली बार 30 प्रतिशत तक ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद 33 प्रतिशत सीटें रोस्टरवार महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

नौ नगर निगमों में ओबीसी के लिए दो सीटों का प्रस्ताव

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें नौ नगर निगमों में कुल 21,50,227 की आबादी बताई गई है। इनमें से अनुसूचित जाति की 2,69,364 आबादी के हिसाब से एससी की एक सीट 3,88,135 आबादी के हिसाब से ओबीसी की दो सीटें और 14,80,532 आबादी के हिसाब से जनरल की छह मेयर सीटें रखने की सिफारिश की गई है। इन सभी नौ सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी लागू होगा, जिसके तहत इस बार दो या तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

हम निकाय चुनाव से जुड़ीं अपनी सभी प्रक्रियाएं विभागीय स्तर पर पूरी कर रहे हैं। तैयारी पूरी होने के बाद चुनाव की ओर बढ़ेंगे। समय से चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है।

 

98830

You may also like