धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

August 24, 2023 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सुबह 11 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। धामी मंत्रिमंडल की इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गुरुगुवार को होने वाले कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रिमंडल मानसून सत्र आहूत किया जाने पर सहमति जता सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में यूसीसी लागू किए जाने को लेकर भी सरकार, कैबिनेट में आगामी प्रक्रिया पर चर्चा कर सकती है।

इन पर भी हो सकती चर्चा 

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है।

91172

You may also like