सरकार को पसंद नहीं अपनी नाकामी सुनना,प्रियंका गांधी बोलीं-लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर बनाए जा रहे नए कानून

April 20, 2024 | samvaad365

लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा में  एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर  हमला बोला , प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर चुकी है और नए कानून बनाने में लगी है लेकिन  ये लोगों की इच्छा के बिल्कुल  विरुद्ध है।

भाजपा पर प्रियंका ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और उनके साथी नेता घमंड में चूर हैं और भारत के संविधान को बदलने की बात करते हैं जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के खून से लिखा गया था। चलाकुडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बेनी बेहनन के लिए वोट मांगते हुए एक चुनावी रैली में प्रियंका ने कहा कि भाजपा भारत के संविधान को कागज का एक टुकड़ा मानती है।

चीन को लेकर सरकार को घेरा

प्रियंका ने केंद्र पर लद्दाख में कथित चीनी अतिक्रमण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि किसानों की आवाज केवल तभी सुनी जाती है जब चुनाव करीब आते हैं।

https://youtu.be/httbqrJ20Xw
98120

You may also like