देहरादून में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा; पीएम पर किया वार, बोले- ‘मोदी खुद को समझते हैं विष्णु का अवतार’

January 28, 2024 | samvaad365

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियों में ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं।

कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता: खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आजकल देश को बचाने का क्रेडिट वो उत्तराखंड या हिमालय को नहीं देते। पूरा क्रेडिट मोदी जी खुद लेते हैं। जो चल रहा है, आप सब सुबह अपने धर्म के गुरु की फोटो या चेहरा नहीं देखेंगे। टीवी लगाकर आप मोदी का चेहरा देखेंगे। इसीलिए अब वो विष्णु के 11वां अवतार बनने को निकले हैं। हर व्यक्ति धर्म पर भरोसा रखता है लेकिन राज्य अलग होता है। लेकिन यहां सब मिक्स चल रहा है। अच्छे और बुरे का पता नहीं चल पा रहा। उन्होंने कहा कि मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आते हैं। आजकल राहुल गांधी तो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। वो डर रहे हैं। हमारी न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड में अच्छी हुई लेकिन असम में घुसते ही गड़बड़ी शुरू हो गई। यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। बीजेपी की सरकार असम में है, वहीं ये गड़बड़ हुई। लेकिन हम डरकर भागने वाले नहीं हैं। जब तक आप सब हैं, कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता।

450 सिलिंडर एक हजार पार हो गया

खरगे ने कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुई। कितनों ने अपने घरबार छोड़ा। कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। उनके घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। अंग्रेजी हुकूमत में जब गांधी जी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने जो बनाया, उन सबको भाजपा बेचकर खा रही है। मैं 1974 में पंतनगर यूनिवर्सिटी में 30 वर्ष की आयु में आया था। वो यूनिवर्सिटी कांग्रेस ने बनाई। एनआईटी उत्तराखंड, एम्स, आईआईएम, बीएचईएल, ओएनजीसी, जैसे सब हमने बनाए। हजारों लोगों को नौकरी मिली। आपका कुछ है तो बताओ। बोले कि ऐसे बनाओ, जो नेहरू जी ने बनाया। बाबा साहेब अंबेडकर ने जो काम किया, वो जन के लिए किया। मनरेगा लाए। सूचना का अधिकार दिया। हमारे जमाने में गैस सिलिंडर 450 का था तो इनके जमाने मे 1000 पार हो गई।

वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश: खरगे

जनसभा को संबोधित करते हुए  मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनका नजरिया अलग है। हमारा अलग….नेहरू जी ने देश को जो दिया, वो दिखता है। इनका काम है फ्रांस जाना, उनको गले लगाना। चीन से झूले में बैठकर झूलते रहे। वो हमारे देश पर कब्जा करता रहा। देश की रक्षा के लिए मोदी है। हम किसलिए हैं। हम तो जान देने को तैयार हैं, इसलिए आजादी अब तक बची है। कह कि कई देशों में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार नहीं था, लेकिन हमारे देश में संविधान में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया। अब वो वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आप आज अगर वोट देकर सरकार बनाते हो तो जान लो ये अधिकार कांग्रेस ने दिया है। वो देश को डुबोएंगे।
अंकिता हत्याकांड पर बोले खरगे

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर खरगे ने कहा कि हत्या करने वाले को पकड़ नहीं सकते। उन्हें बगल में लिए घूमते हो। ऐसी न जाने कितनी हत्या हुई हैं। किसको मालूम? जोशीमठ में हादसा हुआ, लेकिन हादसों से बचाव की कोई सोच नहीं है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता से निकालकर फेंकना चाहिए, वरना वो जुल्म करते रहेंगे।

 

 

95829

You may also like