नौ साल बेमिसाल: ट्रैक्टर रैली का आयोजन, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह रहे मौजूद

June 20, 2023 | samvaad365
tractor rally

नौ साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के नौवर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहरादून महानगर द्वारा महाजनसंपर्क अभियान में आज एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। शिवाजी धर्मशाला से रैली का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धर्मपुर विनोद चमोली और प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष प्रदीप दुग्गल ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान वे खुद ट्रैक्टर पर सवार हुए  किसानों का मनोबल बढ़ाया।

रैली शिवाजी धर्मशाला से चलकर पटेल नगर ,लालपुल ,सब्जी मंडी, कमला पैलेस ,जीएमएस रोड से होते हुए कांवली गांव में चौधरी फार्म हाउस पर संपन्न हुई। समापन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, कैंट विधायक सविता हरबंस कपूर, अनील गोयल , महामंत्री कैप्टन भोपाल चंद , जितेंद्र रावत , सुरेंद्र राणा , अंजू देवी , योगेन्द्र जी, विकास शर्मा , यशमोद चौधरी ,सुनील पुंडीर , कृष्णा राठौड़ , पंकज जोशी, सचिन वालिया, रत्न जावडी , हिमेश  ,  संजू गुप्ता, मनोज कांबोज, सुन्दर पयाल, मुकेश रतुडी , रीमा देवी,राधा देवी, उदय राम ,अजय चौहान, अंशुल सहित जिला कार्यकारिणी एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के सम्मानित पदाधिकारीयों के अलावा किसान भी अपने ट्रैक्टरों के साथ उपस्थित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए  कृषि एवं कृषि कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य करने पर आभार व्यक्त किया।

89456

You may also like