राहुल गांधी उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे

July 16, 2023 | samvaad365

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में चलने वाली यह यात्रा में अग्निवीर योजना के विरोध को केंद्र में रखकर निकाली जाएगी जो की पुरे राज्य में 50 से 60 दिन तक निकलेगी। राहुल गांधी उत्तराखंड में होने वाली इस यात्रा में 10 दिन भाग लेंगे। इधर, पार्टी का कहना है कि प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा सुनकर, भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कीतने आश्चर्य की बात है की आज जब अग्निवीर योजना को एक साल से जादा का समय बीत गया है और तब उत्तराखंड भाजपा को अचानक अग्निवीर योजना याद आई और भाजपा को  अपने नेताओं से अग्निवीर के बचाव में प्रेसवार्ता तक करवानी पड़ी।

माहरा ने कहा कि पिछले सवा साल से अग्निवीर योजना ने प्रदेश के कई युवाओं का एक सैनिक बनने का सपना तोड़ दिया है। उनके साथ अग्निवीर के नाम पर छलावा किया जा रहा है। राहुल गांधी इस योजना का विरोध करने उत्तराखंड आ रहे हैं, यह खबर सुनते ही भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है।

90020

You may also like