Uttarakhand : भाजपा ने बनाया पांच लाख वोटों से जीतने का लक्ष्य, पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक चलेगा अभियान

January 8, 2024 | samvaad365

भाजपा ने प्रदेश की हर लोकसभा सीट पांच लाख वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी बी श्रेणी की सीटों को एक श्रेणी में लाएगी। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में यह संकल्प लिया गया। संकल्प को पूरा करने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक को मैदान में डटने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अभियान प्रांतों में आ गया है। रविवार को चार सत्रों में चर्चा हुई। पहले सत्र में प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक परिदृश्य पर संगठन और सरकार की भूमिका तय की गई। दूसरा सत्र संगठनात्मक तैयारी पर हुआ।

इसमें तय हुआ कि प्रदेश में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक अभियान चलाया जाएगा। पंचायत प्रमुख से लेकर सांसद तक की सहभागिता होगी। पार्टी के सात मोर्चे हैं और प्रत्येक मोर्चे की अपनी अलग भूमिका होगी। हर मोर्चा अपने-अपने अभियान को लेकर कार्यक्रम करेगा, जो 31 मार्च तक चलेंगे।

94927

You may also like