Uttarakhand : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सोशल मीडिया टीम घोषित की

January 12, 2024 | samvaad365

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उत्तराखंड की सोशल मीडिया टीम घोषित कर दी है। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के मुताबिक विशाल मौर्या को प्रदेश प्रभारी और घनश्याम फुलेरा को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।

नेगी ने कहा, अंशु सक्सेना कार्यालय प्रभारी, कुलदीप जखमोला कार्यालय सह प्रभारी, मनोज रावत कार्यालय सह प्रभारी, एचएन चमोली मीडिया सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं। पिंकी पाठक सह प्रभारी, देवनजीत प्रदेश सोशल मीडिया डिजिटल प्रभारी, राजबीर कंडारी सह प्रभारी, वसीम अहमद सह प्रभारी, पुनित चौधरी ब्रॉडकास्टिंग प्रभारी, आदित्य जोशी सह प्रभारी बनाए गए।

जबकि मंडल प्रभारियों में बलजीत सिंह गढ़वाल मंडल प्रभारी, अनिल नेगी गढ़वाल मंडल सह प्रभारी, किशोर कुमार कुमाऊं मंडल प्रभारी, प्रकाश जोशी कुमाऊं मंडल सह प्रभारी, बृजभूषण बहुगुणा परवादून प्रभारी, नईम अहमद सह प्रभारी, बलजीत सिंह पछवादून प्रभारी आशिष भारद्वाज देहरादून महानगर सह प्रभारी बनाए गए हैं।

95017

You may also like