मार्ग दुर्घटना में सिपाही की मौत,एसआई सहित एक घायल

July 5, 2023 | samvaad365

अकबरपुर  कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुरव के सामने हाईवे  पर तेज रफ्तार लोडर ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक एसआई और दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया।  यहां सहारनपुर के रहने वाले सिपाही को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर कोतवाली में तैनात एसआई  मथुरा प्रसाद  सिपाहियों सौरभ कुमार और विवेक कुमार  के साथ सरकारी वाहन से मंगलवार रात्रि  में हाईवे गश्त पर निकले थे। देर रात कानपुर सिकंदरा हाईवे पर  अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुरवा के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से तीनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने  सिपाही विवेक कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि एसआई सहित दो को भर्ती कर इलाज शुरू किया।

हादसे की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति मौके पर पहुंचे तथा अपनी देखरेख में घायलों का इलाज शुरू कराया। अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि  सिपाही सहारनपुर का निवासी था उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है। एसपी ने बताया कि दुर्घटना कराने वाले वाहन को कब्जे में लेने के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर  लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम  कारवाई की जा रही है।

89779

You may also like