उत्तराखंड के इस क्रिकेटर को 10 साल की सजा; किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था

September 12, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर को किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई है। उत्तराखंड के क्रिकेटर सुमित जुयाल को स्पेशल फास्ट ट्रैक पंकज तोमर की अदालत ने दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे में कुल 10 गवाह पेश किए गए। इन गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुमित को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इस क्रिकेटर को 10 साल की सजा; किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था

शासकीय अधिवक्ता किशोर सिंह ने बताया कि किशोरी ने नौ दिसंबर, 2017 को आत्महत्या कर ली थीं। किशोरी के पिता ने इसके बाद सुमित जुयाल पर आरोप लगाए थे। 15 दिसंबर 2017 में क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी सुमित के साथ संपर्क पर थी। किशोरी के मोबाइल में अंतिम चैट सुमित के साथ ही थी। इस चैट में लिखा था कि सुमित तुम सुधरोगे नहीं बाए। इसके अलावा किशोरी की डायरी में भी सुमित के बारे में जिक्र था। सुमित किशोरी को खेलों में प्रतिभाग कराने के नाम पर शहर से बाहर ले जाता था। इसके लिए वह फर्जी पत्र तैयार करता था। यह पत्र देखकर ही किशोरी को उसके स्वजन खेल में प्रतिभाग करने जाने की अनुमति देते थे। समित किशोरी को लेकर जाता था और वहां उसका शोषण करता था। वह उसे ब्लैकमेल कर रुपये भी मांग रहा था।

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण, 142 पीएम श्री स्कूलों का भी उद्घाटन

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। सभी गवाहों को सुनने के बाद कोर्ट ने क्रिकेटर सुमित को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। बता दें कि सुमित उत्तराखंड में पहली बार आयोजित की T20 क्रिकेट का भी हिस्से थे और उन्होने शानदार प्रदर्शन किए था।

91746

You may also like