Nainital Road Accident: 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 9 लोगों मौत, सीएम ने जताया दुख

November 17, 2023 | samvaad365

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन 500 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में 9लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक का नियंत्रण जीप से हट गया जिसके बाद जीप गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- CHHATH PUJA 2023: आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, जानिए 4 दिन कैसे होगी पूजा

CM धामी ने जताया दुख

हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं बताया जा रहा है कि जीप में 11 लोग सवार थे। वाहन में सवार लोग पीपलपानी में शामिल होने जा रहे थे। सीएम धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड में निकायों का कार्यकाल जल्ह हो रहा समाप्त, तैनात होंगे प्रशासक….लेकिन अभी नहीं होंगे चुनाव

खराब सड़क बनी हादसे का कारण 

ग्रामीणों ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। जीप करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। इन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

93489

You may also like