रामलला के आगमन से देवभूमि में उत्साह, सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ

January 22, 2024 | samvaad365

अयोध्या में रामलला के आगमन से देवभूमि उत्साहित है। मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान की भव्य तैयारी की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।

यह भी पढ़ें- देहरादून में बनेंगे दो फोर लेन एलिवेटेड हाईवे, ये है प्लान

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

यह भी पढ़ें-  पहली बार अंतरिक्ष से आई भगवान श्रीराम मंदिर की अद्भुत तस्वीरें, देखें

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ़ सूथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की तरह मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।

95552

You may also like