हैकरों ने पुलिस के फेसबुक पर ही लगाई सेंध, लगाई आपत्तिजनक तस्वीर

December 16, 2023 | samvaad365

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

यह भी पढ़ें-  1971 INDIA-PAKISTAN WAR: उत्तराखंड के 255 वीर सपूतों ने दिखाया था पराक्रम

साइबर अपराधियों ने दी खुली चुनौती 

लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-  भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को 52 वर्ष पूरे, CM धामी ने गांधी पार्क में बलिदानियों की दी श्रद्धांजलि

अपराधियों ने पहले डीजीपी की भी बनाई थी फेक आईडी 
पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।

94318

You may also like