दून हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम

June 20, 2023 | samvaad365
auchaknirikshan

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीएम धामी वार्डों में गए और वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों व परिजनों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान औचक निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर दिखे संतुष्ट।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों हॉस्पिटल की नई ओ टी बिल्डिंग का लोकार्पण किया था। जिसका आज उन्होंने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

 

 

 

89438

You may also like