हिमालयन अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हरीश रावत का जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

October 27, 2023 | samvaad365

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज डोईवाला के जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल जाना। अपने उपचार के लिए हरीश रावत जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- UKSSSC: एई की परीक्षा का परिणाम जारी, इस दिन होगा इंटरव्यू

बता दें कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां से वह सीधे हिमालयन अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल के प्रथम तल पर वार्ड में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे, इसी दौरान बाजपुर में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी।इस सड़क दुर्घटना में पूर्व सीएम हरीश रावत सहित तीन लोग घायल हो गए थे।

92975

You may also like