पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बन रहा है’

September 17, 2023 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की विश्व में जो छवि बनी है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा,विश्वास के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। उनके नेतृत्व में इन वर्षों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है।

यह भी पढ़ें- मसूरी के एक होटल में आग का तांडव, लाखों का सामान राख, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढंग से चला सकता है, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड महामारी में टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। अन्य देशों को भी वैक्सीन दी गई। देश में सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश में कोई भूखा न सोए, इसके लिए निश्शुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  टिहरी: गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन, एक की मौत; 6 लोग गंभीर घायल

उनके नेतृत्व में ऐसे कई काम हुए जो पहले असंभव लगते थे। जम्मू-कश्मीर को धारा 370 से आजादी मिली। करोड़ों देशवासियों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री ने देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

91880

You may also like