Dehradun : झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का हुआ आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

April 1, 2024 | samvaad365

श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के लगे जयकारे श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतों ने दून नगर की परिक्रमा की। श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ हुई। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग पहुंची।

श्री दरबार साहिब के झंडा महोत्सव के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने बताया कि परंपरानुसार श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगत दून नगर की परिक्रमा करती हैं।

नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगत शामिल हुई। नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब से प्रारंभ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब वापिस पहुंचकर संपन्न होगी।

श्री झंडे जी के आरोहण के बाद रविवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगत की चहल पहल रही। देश विदेश से आई संगत के साथ रविवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झंडे जी पर शीश नवाया। संगत ने श्री झंडा साहिब और श्री दरबार साहिब में माथा टेका और मनौतियां मांगी।

97501

You may also like