हरिद्वार बाईपास पर सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचल दिया

April 4, 2023 | samvaad365

हादसा नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर में हुआ। मृतका की पहचान महेश्वरी देवी निवासी चकशाहनगर के रूप में हुई है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महेश्वरी सोमवार सुबह बिजली का बिल जमा करने गई थीं। वहां से दोपहर करीब एक बजे घर लौट रही थीं। महिंद्रा शोरूम के सामने विक्रम से उतरीं और सड़क पार करने लगीं। उसी वक्त कारगी चौक की ओर से तेजी से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस और इमरजेंसी सेवा को फोन किया। लहूलुहान महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला । उसकी तलाश की जा रही है।

सोेनिया साह

यहा भी पढे़ –चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से हराकर IPL टूर्नामेंट में खोला खाता

87110

You may also like