बुजुर्ग परिवार डर के साये में जीने को मजबूर, आगे टूटने से प्रशासन से मद्त की गुहार

July 28, 2023 | samvaad365

जनपद चमोली के विकाशखण्ड पोखरी से 10 km से सटा गांव सिनाउ तल्ला मल्ला के उडामाण्डा में सड़क का पानी घर तक आ पहुंचा है घर परिवार के करीब 200 लोग खतरे की जद में है। ऐसे में ग्रामीण डर के साये में जीने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार के गोपाल लाल व विनोद लाल ने बताया की उडामाण्डा मोटरमार्ग पर लोक निर्माण विभाग पोखरी की लापरवाही के कारण हमारे मकान के ऊपर से पानी आ रहा है। कई बार लिखित शिकायत विभाग को दी है लेकिन कोई सुनने वाला नही है। जिसके कारण पूरा पानी हमारे कमरों में घुस रहा है। साथ ही घर का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।

वही ग्रामीण रमेश लाल ने कहा लोक निर्माण विभाग  की सड़क से पानी के रिसाव से मेरी गोशाला टूट गयी है, हमारी गाय बांधने तक कि जगह नही है। कई बार प्रशासन को मौके पर बुला दिया है लेकिन कोई हमारी सुध लेने के लिए तैयार नही है। आखिर हमारी सुनी क्यों नही जा रही है, क्या यही पहाड़ो का विकाश है।

90378

You may also like