पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन, चिपको आंदोलन में निभाई थी अग्रणी भूमिका

April 12, 2024 | samvaad365

चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले तीन दिनों से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह अलकनंदा के किनारे पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- LOKSABHA ELECTION 2024: कहीं खेतों में जाकर गेहूं की फसल काट रहे नेता….तो कही कर रहे हैं मसूर की मड़ाई और कुटाई

स्वर्गीय मुरारी लाल का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। निधन के कुछ दिन पहले भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। चिपको आंदोलन के प्रणेता चंडी प्रसाद भट्ट, सीपीबी पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट, मंगला कोठियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की अध्यक्ष डॉ. किरन पुरोहित, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट के साथ ही कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।

97817

You may also like