Haldwani Violence : हल्द्वानी में हटाया गया कर्फ्यू, बनभूलपुरा में जारी रहेगा कर्फ्यू

February 10, 2024 | samvaad365

हलद्वानी में आठ फरवरी को एक अवैध मदरसे और नमाज के लिए बनाई जा रही इमारत पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया था। इसके बाद से स्ठानीय लोगों ने पुलिस और निगम की टीम पर हमला कर दिया था। बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

मदरसे को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दो दिन से लोग कर्फ्यू के कारण घरों में कैद थे। आज हल्द्वानी के बाहरी इलाकों (रामपुर रोड) से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उपद्रवियों पर लगाया जाएगा यूएपीए और एनएसए

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चुन-चुनकर इनके खिलाफ यूएपीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह साजिश की ओर इशारा कर रहा है। कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

96229

You may also like