Haldwani Violence: नो एंट्री में चाय बांटने भेजे मासूम बच्चे…बुर्का पहने महिलाओं को रोका

February 12, 2024 | samvaad365

हल्द्वानी तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड होते हुए तीनपानी से गौला बाईपास रोड तक कर्फ्यू लगा है। यहां पूरी तर ह से जीरो जोन बनाया गया है। बनभूलपुरा को जाने वाले रास्ते को ताज चौराहे के पास बेरिकेड डालकर बंद कर दिया गया है।

ताज चौराहे पर ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार की दोपहर करीब 1:45 बजे बाजार क्षेत्र के चार-पांच बच्चे चाय लेकर बेरिकेड के पास पहुंचे। वहां से सीधे बनभूलपुरा थाने को जाने वाली सड़क पर जाने लगे। इस दौरान न तो किसीने उन्हें रोका और ना ही वापस भेजने की जहमत उठाई।

परिवार को रोका, कागज देखे

दोपहर करीब दो बजे बाजार की ओर से एक स्कूटी में एक बुजुर्ग दंपती बनभूलपुरा की ओर आए। बेरिकेड पर पुलिस ने उनको रोक दिया और कागज जांचने लगे। इस पर दंपती ने दवाई लाने का पर्चा पुलिस को दिखाया। इसके बाद उनको वहां से जाने दिया गया।

अंदर से आ रहीं महिलाओं को वापस भेजा

दोपहर में बुर्का पहने हुए महिलाएं बनभूलपुरा थाने के सामने से होते हुए बाजार की ओर आने लगी थी। उनके हाथ में अस्पताल का पर्चा भी नजर आ रहा था, मगर थाने से कुछ आगे आते ही एक पुलिसकर्मी ने उनको रोक दिया। उनका कागज देखा। इस दौरान महिलाएं मिन्नतें करती हुई नजर आईं मगर इसके बाद महिलाओं को वहां से वापस भेज दिया गया।

96266

You may also like