स्वास्थ्य सचिव ने किया जिला अस्पताल कोरोनेशन का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

September 3, 2023 | samvaad365

उत्रातराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन भी सख्त दिखाई दे रहा है। सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल कोरोनेशन का निरीक्षण करते हुए हालातों को जाना।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी के हालातों को लेकर सचिव स्वास्थ्य ने नाराजगी व्यक्ति की। इसके साथ ही निरीक्षण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य ने सेंट्रल पैथोलॉजी का निरीक्षण करना चाहा तो लैब का भी ताला बंद मिला जिससे बाद सचिव स्वास्थ्य का पारा और ज्यादा चढ़ गया।

उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पैथोलॉजी लैब का बंद होना सही नहीं है लिहाजा पैथोलॉजी लैब को भी व्यवस्थित तरीके से खुलना और बंद होना चाहिए।

91462

You may also like