चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, 8 यात्री घायल

March 4, 2024 | samvaad365

भगवान सिंह 

नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें-धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म इन प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें

बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं।

96768

You may also like