Uttarakhand Weather: मॉनसून की रफ्तार पर इस दिन से लगेगी ब्रेक, चढ़ेगा पारा

September 28, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। कुछ दिनों से उत्तराखंड में अब मौसम साफ है और प्रदेश के अधिकतर जिलों में चटक धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी।

यह भी पढ़ें-  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दोबारा करवाएगा समूह-ग की 23 भर्तियां

इस दिन विदा होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

92178

You may also like