नैनीताल : झील में तैराता हुआ मिला शव

April 27, 2023 | samvaad365

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक शव झील में तैराता हुआ मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नाव चालकों द्वारा दी गयी जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को झील से बाहर निकाला। जिसकी पहचान मनोरा निवासी 40 वर्षीय मोहन राम पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। मृतक नाव चालाने का काम करता था। वह क्षेत्र के स्टाफ हाउस में किराए के भवन में रहता था।

बीती शाम वह पर्यटकों को अपनी नाव की सवारी करवा रहा था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मल्लीताल क्वालिटी बोर्ड स्टैंड के समीप नाव चालकों ने झील में एक शव तैराता हुआ देखा। जिसके बाद तत्काल सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसआई अविनाश मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झील से शव बाहर निकाला।

87836

You may also like