धीरेंद्र शास्त्री का महादिव्य दरबार में पहुंचने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 11 बजे तक सुनी जाएंगी अर्जियां

November 4, 2023 | samvaad365

देहरादून। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार आज शाम चार बजे से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में सजेगा। इसके लिए परेड ग्राउंड में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। शाम को अधिक भीड़ देखते हुए अभी से लोग परिसर में पहुंच चुके हैं। दरबार रात 11 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में खुद सूबे के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-  राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां धारी देवी के दर्शन, NIT के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन पर देर रात तक तैयारी की गई। उनके स्वागत के लिए पूर्व में कलश यात्रा व महायज्ञ भी किया गया। ट्रस्ट के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि महादिव्य दरबार में शामिल होने के लिए लोग में उत्साह है। कई लोग उनसे सवाल पूछने के लिए ट्रस्ट से संपर्क भी कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचेगें श्रद्धालु

शाम को दरबार में 40 हजार से अधिक लोग के पहुंचने की उम्मीद है। शाम चार बजे पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री यहां पहुंचेंगे। रात को देहरादून में ही विश्राम करेंगे व रविवार सुबह वापसी रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की संभावना

परेड ग्राउंड में गाड़ियों की नो एंट्री

परेड ग्राउंड में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने के कारण ग्राउंड के चारों तरफ करीब 11 घंटे जीरो जोन रहेगा। दोपहर 12 बजे से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगंतुकों व अनुयायियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में चारों तरफ नौ पार्किंग स्थल बनाए हैं।

93165

You may also like