अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में छाया उत्तराखंड का पारंपरिक परिधान, पिछौड़ा ओढ़कर नजर आईं साक्षी धोनी

March 5, 2024 | samvaad365

देहरादून।  गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। जिसमें खास शख्सियतों ने शिरकत की। जहां फिल्मी सितारों से लेकर खिलाड़ी और नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह भी शामिल हुए। खास बात ये थी कि साक्षी धोनी उत्तराखंडी परिधान में नजर आईं।

दरअसल, साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग की खास पलों की झलकियां शेयर की हैं, जिसमें साक्षी उत्तराखंड के कुमाऊं की पिछौड़ा ओढ़ी नजर आ रही हैं। साथ ही गोलबंद भी पहना है। साक्षी पिछौड़ा में खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी भी खास परिधान में नजर आए।

वहीं, साक्षी ने इस खास मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की पहचान रंगीली पिछौड़ा ओढ़कर प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिए। साक्षी ने पिछौड़ा को ओढ़कर कुमाऊं की खास पहचान को देश और दुनिया में पहुंचा दिया है। इससे न केवल पिछौड़ा को दुनिया में पहचान मिली। बल्कि, साक्षी ने एक तरह से उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी किया है।

96810

You may also like