उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर हो सकती है बर्फबारी, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

October 29, 2023 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। जबकि तराई में बीते एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप निकल रही है जिससे दिन में बढ़ रहा है। वहीं शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा शुरु, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

वहीं आज उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बादलों ने डोरा डाला हुआ है। हालांकि पहाड़ों पर बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मौसम में ठंडक है। मैदानी क्षेत्रों में तो लगातार कड़ी धूप निकल रही है जिससे दिन के समय तापमान बढ़ रहा है। लोग गर्म कपड़ों की बजाय सामान्य कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अलग-अलग आकार में नजर आया साल का आखिरी चंद्रग्रहण, एक घंटा 19 मिनट तक रहा चंद्रग्रहण

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार को देहरादून में गुनगुनी धूप खिली रहने से राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

93029

You may also like