सर पर नहीं था पिता का साया…मां ने बढ़ाया हौसला; जानें इंटर के टॉपर पीयूष की सफलता की कहानी

April 30, 2024 | samvaad365

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र पीयूष खोलिया का जीवन संघर्षमय रहा। छह साल पहले उन्होंने पिता को खो दिया। मां ने उनका हौसला बढ़ाया और बोर्ड के नतीजे आए तो बेटे ने आसमान छू लिया। पीयूष भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में SC की तल्ख टिप्पणी, उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण से कहा – अदालत के प्रति ईमानदार रहें

नगर के सुनारीनौला निवासी पीयूष ने बताया कि जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता केएस खोलिया का निधन हो गया था। केएस खोलिया भी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। माता भावना खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। घर का इकलौता होने के कारण कम उम्र में ही उन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई लेकिन उसने इसका बखूबी सामना किया। शिक्षक माता पिता के घर जन्मे पीयूष को बचपन में ही शैक्षिक वातावरण मिला। मां के संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इंटर टॉप कर पीयूष ने मां के आंचल को खुशियों के भर दिया है।

यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND BOARD RESULT: हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक प्राप्त किए

पीयूष को भौतिक, रसायन विज्ञान में मिले शत प्रतिशत अंक
पीयूष को गणित में 95, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 100-100, जीव विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अंकों से खुद का आकलन करना गलत है। पढ़ाई रटने के लिए नहीं करें। विषयों को समझना जरुरी है। गणित और भौतिक विज्ञान विषयों के सवालों का पूर्वाभ्यास करें। जो सवाल नहीं आता है उसे बार-बार हल करें।

परीक्षा में समय प्रबंधन जरूरी, पढ़ाई से न करें समझौता

उत्तराखंड बोर्ड के इंटर टॉपर पीयूष खोलिया ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि परीक्षा के समय टाइम मैनेजमेंट यानी समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। सुबह जागने से लेकर एक्सरसाइज, खाना, पढ़ाई और अच्छी नींद सभी कुछ समय से होना चाहिए। पढ़ाई के समय के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

98567

You may also like