राज्य में जल्द तीन नए रूटों पर शुरू होगी हेली सेवाएं

January 26, 2024 | samvaad365

राज्य में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है।

यह भी पढ़ें-  REPUBLIC DAY 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की चमक, देखें तस्वीरें

प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, इसी वर्ष से यहां की हेली सेवाएं शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन किए जा सकेंगे।

95799

You may also like