यहां दो बसों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, बस में सवार 22 लोगों की बाल-बाल बची जान

November 20, 2023 | samvaad365

सतपुली एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कुछ यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अब ग्रामीण इलाकों में भी रहेगी तीसरी आंग की नजर, सीसीटीवी की निगरानी में 65 फीसदी ग्राम पंचायतें

सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिला। थाना पुलिस और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली अस्पताल भिजवाया गया है।

93569

You may also like