Uttarakhand Weather : गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली, दोपहर बाद लैंसडौन में सीजन का पहला हिमपात

February 22, 2024 | samvaad365

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद लैंसडौन में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हालांकि हिमपात कम समय के लिए हुआ और बर्फ टिक नहीं सकी, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

सुबह से शहर में बादल छाए थे। वहीं, दोपहर करीब ढाई बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्का हिमपात शुरू हो गया। तापमान दस डिग्री से गिरकर माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान लैंसडौन पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बर्फ को देखकर खासा उत्साह दिखा।

96512

You may also like