Uttarakhand Weather : बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

January 11, 2024 | samvaad365

ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। W। पूरा दिन कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है। 12 दिन से ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मंगलवार को भी पूरा दिन कोहरा छाया रहा। बुधवार को मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। गलन भरी ठंड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

इसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को बाजार बंद था लेकिन जो दुकानें खुलीं वह भी देरी से खुलीं। बाजार में बुधवार को लगने वाली अस्थायी दुकानें भी कम ही लगीं। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर नजर आया।

कर्मचारी अपनी सीट पर हीटर सेंकते दिखाई दिए। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम परियोजना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

94990

You may also like